Top 10 Farming Business for North India; ताबड़तोड़ कमाई करने वाली खेतिया

उत्तरी भारत में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो फार्मिंग करके लाखों रुपए कमा रहे हैं जो सामान्य फार्मिंग से बहुत ही अलग है। यदि आपके पास फार्मिंग करने के लिए जमीन है और उससे मॉडर्न फार्मिंग करके पैसा कमाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह बताएंगे कि ऐसी 10 फार्मिंग है जिसे रिटर्न बहुत ज्यादा मिले।

आपका स्वागत है इस आर्टिकल में जिसमें मैं आपको यह बताने वाला हूं कि ऐसी कौन से 10 फार्मिंग है जिससे हाई रिटर्न और आसानी से किया जाता है। साथ ही हम आपको यह बताएंगे की इस बिजनेस में कितना जमीन, पैसा, और औजार लगेंगे। क्योंकि यह एक मॉडर्न फार्मिंग है इसलिए इसमें आपको नए-नए टूल्स भी खरीदने होंगे।

Plant Nursery खोलकर कमाए सरकारी नौकरी से ज्यादा

1. Organic Farming

लोग जैसे-जैसे अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं वैसे ही लोग ज्यादातर ऑर्गेनिक फल और सब्जी खाना पसंद करते हैं। उत्तरी भारत में बहुत ही उपजाऊ मिट्टी होती है जिसमें ऑर्गेनिक तरीके से हाल सब्जी और अनाज उगाया जा सकता है। हम आपको बता दें कि ऑर्गेनिक वस्तुओं का दाम सामान्य से ज्यादा होती है। इस फार्मिंग में किसी प्रकार का खाद और कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है और इसीलिए इसे प्रीमियम मार्केट में भेजा जाता है।

2. Dairy Farming

भारत में डेरी फार्मिंग एक पुराना और फायदेमंद बिजनेस है जिसे ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में किया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि प्रतिवर्ष दूध और दूध से बना हुआ सामानों का डिमांड बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए यदि आप डेरी फार्मिंग में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है और साथ ही नए ब्रीड का गाय भैंस पालने करने पर में ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

3. Horticulture

जिस तरह का वातावरण और मौसम उत्तरी भारत में होता है उसके अनुसार हॉर्टिकल्चर बहुत ही सूटेबल है। इस फार्मिंग में आपको अलग-अलग वैरायटी के फल उगाने होंगे जैसे की आम, अमरूद, अनार, लीची और नाशपाती इत्यादि। हॉर्टिकल्चर बहुत ही फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ताजा फलों का डिमांड बहुत ज्यादा होता है।

4. Poultry Farming

पोल्ट्री फार्मिंग उत्तरी भारत में एक प्रॉफिटेबल बिजनेस हो सकता है क्योंकि अंडों और चिकन मीट के हाई डिमांड के कारण इस बिजनेस में प्रॉफिट ज्यादा होता है। और अपने बिजनेस को बेहतर करने के लिए मॉडर्न टूल्स और तरीकों को अपना सकते हैं जिसमें अच्छे से खाना खिलाना और देखभाल करना होता है साथ ही मुर्गो का स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होता है।

5. Fish Farming

कुछ सालों में उत्तरी भारत में फिश फार्मिंग या एक्वाकल्चर का बढ़ावा बहुत ज्यादा मिला है क्योंकि इस बिजनेस को सरकार भी सपोर्ट करती है और प्रॉफिट भी ज्यादा होता है। इस फार्मिंग को करने के लिए सबसे पहले एक छोटा सा तालाब बना लेना है और उसमें मछलियों को डाल देना है और यह मछलियां 5 से 6 महीने में बेचने के लिए तैयार हो जाएंगे।

6. Floriculture

फ्लोरीकल्चर में आपको अलग-अलग फूलों की खेती करना होगा जिससे आपको प्रॉफिट हो सके। उत्तरी भारत में फ्रेश फुल मिलना थोड़ा मुश्किल हो गया है इसीलिए आप इसे ग्रीनहाउस के अंदर सही तरीके से उगते हैं तो आप इसे हाई प्रॉफिट में बैच सकते हैं। उत्तरी भारत में गुलाब, गेंदा का फूल, जरबेरा और गुलदाउदी का पौधा लगा सकते हैं।

7. Bee Keeping

मधुबालान एक बहुत ही बढ़िया बिजनेस फार्मिंग है जिसमें आपको बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट से शुरू कर सकते हैं और रिटर्न बहुत ज्यादा मिलता है। इस फार्मिंग में अलग-अलग प्रोडक्ट बना सकते हैं जैसे की मध, बी वैक्स, और दूसरे भी प्रोडक्ट। नॉर्थ इंडिया में फ्लोरा डाइवर्सिटी होने के कारण आप इसे आसानी से कर सकते हैं। इसे करने के लिए आसपास पेड़ होना बहुत ही जरूरी है।

8. Herbal Farming

पूरे विश्व में हर्बल पौधों का डिमांड बढ़ता ही जा रहा है इसलिए आप इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं। उत्तरी भारत में अच्छी वातावरण और बायोडायवर्सिटी होने के कारण अलग-अलग हर्बल पौधों को लगा सकते हैं जैसे की तुलसी, एलोवेरा, अश्वगंधा और पुदीना इत्यादि। हर्बल फार्मिंग एक प्रॉफिटेबल बिजनेस है जिससे आयुर्वेदिक में भी प्रयोग किया जाता है।

9. Sericulture

सेरीकल्चर जिसे सिल्क फार्मिंग भी कहा जाता है उसे नॉर्थ इंडिया में करना एक प्रॉफिटेबल बिजनेस बन सकता है। इसमें आपको ट्रेडिशनल तरीके से सिल्क पैदा करना होगा। इसे शुरू करने के लिए कुछ सिल्कवर्म को अपने गार्डन में लाना होगा और उसे ट्रेडिशनल तरीके से फैलाना होता ताकि आप अपने बिजनेस को धीरे-धीरे बड़ा कर सके। इस बिजनेस में प्रॉफिट बहुत ज्यादा होता है क्योंकि सेल का कपड़ा बहुत ही महंगा बिकता है।

10. Agri-Tourism

यह एक उत्तरी भारत में नया उभरता हुआ बिजनेस है जिसमें आप मॉडर्न तरीके से फार्मिंग करते हैं और लोग उसे सीखने के लिए आते हैं। इसे एजुकेशनल परपज के लिए बनाया जाता है। इसमें फार्मिंग प्रॉफिट के साथ-साथ लोग देखने के लिए भी पैसा देते हैं जिससे आपका प्रॉफिट डबल हो सकता है।

हमने इस आर्टिकल में ऐसे 10 फार्मिक बिजनेस आईडियाज के बारे में बात किया है जिसे आप उत्तरी भारत के खेतों में बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इस आर्टिकल में बताई सभी फार्मिंग बहुत ही आसानी से की जा सकती है और आप भी इससे लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल में बताई गई सभी फार्मिंग आपको समझ आई होगी। अगर आपने इस आर्टिकल का अंतिम चरण तक पहुंच गए हैं, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जरूर शेयर करें।

Organic Farming करके लाखो रूपए कैसे कमाए !

Leave a comment